Saraswati Puja 2024: इस तरह करें ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा, जानिए मुहूर्त और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Oct 09, 2024

नवरात्रि के दौरान मां सरस्वती की पूजा के पहले दिन को सरस्वती आह्वान कहा जाता है। जैसे कि नाम से ही पता चलता है कि इस दिन मां सरस्वती का आह्वान किया जाता है। मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है। वहीं मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान की जाने वाली सरस्वती पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में...

शुभ मुहूर्त

इसे भी पढ़ें: Skanda Shashthi Fast: स्कंद षष्ठी व्रत से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी

सरस्वती पूजा का महत्व

हिंदू मान्यता के मुताबिक देवी सरस्वती को विद्या, ज्ञान, वाणी और वेदों की जननी कहा जाता है। इसके साथ ही मां सरस्वती को कला, साहित्य और स्वर की देवी भी माना जाता है। ऐसे में यदि कोई जातक पूरी निष्ठा और भक्तिभाव से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करता है, तो इससे जातक के ज्ञान और बुद्धि के स्तर में वृद्धि हो सकती है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। फिर एक लकड़ी की चौकी पर कपड़ा बिछाकर उस पर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें। अब शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करें और प्रतिमा के सामने धूप-दीप, अगरबत्ती और गुगुल जलाएं। इसके बाद मां को फल-फूल आदि अर्पित करें। मां सरस्वती को मिठाई का भोग लगाएं और पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें। अंत में आरती करें और पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

प्रमुख खबरें

MLC Election: सर्टिफिकेट लेकर ही लौटें, Akhilesh Yadav का Varanasi में सपा कार्यकर्ताओं को निर्देश

स्पोर्ट्स कॉलेज के शिक्षक सरकारी कर्मचारी नहीं, High Court ने अधिकरण की कार्यवाही रद्द की

सम्मान करता था पर वो Urban Naxal निकले: Kiren Rijiju का Naseeruddin Shah पर सीधा हमला

चीन की चापलूसी में पाक ने रोकी ताइवानी फ्लाइट, भारत ने बोला- हम उड़ाएंगे!