Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर इस शुभ योग में करें मां सरस्वती की पूजा, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2025

हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंच पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। यह दिन छात्रों, संगीत और कला आदि के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए काफी खास होता है। साथ ही इस दिन पीले वस्त्र पहनने का महत्व होता है। विद्या आरंभ या किसी भी शुभ कार्य के लिए बसंत पंचमी का दिन बेहद उत्तम माना जाता है।

बसंत पंचमी 2025 तिथि

इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले रंग के व्यंजनों का भोग, प्रसन्न होंगी ज्ञान की देवी

सरस्वती पूजा मुहूर्त

इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा का मुहूर्त 07:09 मिनट से शुरू होगा, जोकि दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।

शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 02 फरवरी 2025 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का निर्माण होगा। साथ ही शिव और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर सूर्य देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं बसंत पंचमी पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 मिनट से 12:56 मिनट तक रहेगा। अमृतकाल रात 20:24 से 21:53 मिनट तक है।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को स्थापित करें। फिर उनको पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और रोली, केसर, हल्दी, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत आदि अर्पित करें। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना करें और आप चाहें को इस दिन आप व्रत भी कर सकते हैं।

या कुंदेंदुतुषारहारधवला, या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणा वर दण्डमण्डित करा, या श्वेत पद्मासना।।

या ब्रहमाऽच्युत शंकर: प्रभृतिर्भि: देवै: सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती, नि:शेषजाड्यापहा।।

बसंत पचंमी कथा

बता दें कि सृष्टि के रचनाकार भगवान ब्रह्मा ने जब संसार बनाया तो पेड़-पौधों और जीव जन्तु सब दिख रहे थे। लेकिन इसके बाद भी ब्रह्म देव को सृष्टि में कुछ कमी महसूस हो रही थी। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने जब ब्रह्म देव ने अपने कमंडल से जल निकालकर छिड़का, तो सुंदर रूप में एक स्त्री प्रकट हुई। उस स्त्री के एक हाथ में वीणा और दूसरे हाथ में पुस्तक थी। तीसरे हाथ में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था। यह और कोई नहीं मां सरस्वती थीं। 

जब मां सरस्वती ने वीणा बजाया तो संसार की हर एक चीज में स्वर आ गया। इस तरह से उन देवी का नाम सरस्वती पड़ा। यह दिन बसंत पंचमी का था। इसके बाद से देव लोक और मृत्युलोक में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना होने लगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर