ओलंपिक रद होने पर भारतीय महिला पहलवान बोली- सबसे बुरा डर सच हो गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

नयी दिल्ली।भारत की पदक की दावेदार कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक का स्थगित होना उनका ‘सबसे बुरा सपना’ था और आगे का लंबा इंतजार इन खेलों में भाग लेने से अधिक कड़ा होगा। कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 2020 को अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है और जब विनेश को इसका पता चला तो वह निराशा में डूब गयी।

विनेश ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, ‘‘यह किसी भी खिलाड़ी का सबसे बुरा सपना होता है और यह सच साबित हुआ। सभी जानते हैं कि ओलंपिक में खेलना एक खिलाड़ी के लिये सबसे मुश्किल चुनौती होती है लेकिन अब इस स्तर पर मौके का इंतजार करना उससे भी कड़ा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में नहीं जानती कि अभी क्या कहना है लेकिन मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है।’’ रियो ओलंपिक से चोट के कारण जल्दी बाहर हुई विनेश भारत की पदक उम्मीदों में से है।उसने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। उन्होंने कहा ,‘‘दुनिया के लिये यह कठिन समय है। मैं भी निराश हूं लेकिन हमें निराशा में ही आशा की किरण तलाशनी होगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका