शिवसेना से होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने कहा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से होगा। पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ऐसे समय में यह बात कही, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की ''राम परिक्रमा'' के पीछे का कारण क्या है?

पार्टी ने कहा कि यह सही है कि राज्य में उसका भाजपा के साथ गठबंधन है पर उसका एक स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व है। मुखपत्र में कहा गया है कि पार्टी दृढ़प्रतिज्ञ है कि अगली विधानसभा को ‘भगवा’ रंग में रंगा जाए और अगले साल होने वाले 54वें स्थापना दिवस पर उसके मंच पर पार्टी का ही मुख्यमंत्री दिखाई दे।

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप