लखीमपुर खीरी की घटना में शामिल दोषियों को बेनकाब करेगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखीमपुर खीरी की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इसके कारणों का पता लगाएगी और इसमें शामिल तत्वों को बेनकाब कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें: किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे - दिनेश शर्मा

उन्होंने लोगों से मौके पर शांति-व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने का आह्वान किया है। योगी ने भरोसा दिलाया कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मौके पर हो रही जांच तथा कार्यवाही का इंतजार करें। शासन द्वारा भेजे गये अपर मुख्‍य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं कृषि, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), आयुक्त लखनऊ और पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन कर रहे केंद्र के कृषि कानून विरोधियों को कथित तौर पर दो एसयूवी वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई।

तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। खीरी के जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने तिकोनिया में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना में चार किसान और चार अन्य (एसयूवी के अंदर) मारे गए।

इसे भी पढ़ें: खीरी जाने पर अड़ा विपक्ष, पुलिस ने कहा वहां न जाएं

इस घटना को लेकर विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए लखीमपुर खीरी का रुख किया है। संभावना है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और रालोद समेत राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व