भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान की शेफाली से उम्मीद, कहा- बेहतर शुरूआत देगी तो अच्छा लगेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

ब्रिस्टल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (टेस्ट एवं एकदिवसीय) मिताली राज ने एकदिवसीय पदार्पण को तैयार विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा से लगातार अच्छी शुरूआत की उम्मीद करते हुए शनिवार को यहां कहा कि अगर यह युवा खिलाड़ीविफल हो जाती है तो भी पारी को फिर से संभालने के लिएटीम के पास बल्लेबाजी की पर्याप्त गहराई है। टी20 प्रारूप में अपनी छाप छोड़ने के बाद हरियाणा की 17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की।

इसे भी पढ़ें: 130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान पर भारी पड़ा 50 लाख आबादी वाला छोटा सा देश, हो रही चारो तरफ खूब वाहवाही

इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों से फायदा मिलेगा, लेकिन इंग्लिश लीग में खेलने का अनुभव भारतीय टीम को श्रृंखला में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्व कप की तैयारी को लेकर वास्तव में सकारात्मकहैं। लड़कियों ने टेस्ट ड्रा के लिए जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड एक बहुत अच्छी टीम है, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा होगा। लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां इंग्लैंड में लीग खेली हैं, हम उनसे जानकारी लेंगे और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।’’ भारत को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान चाहती हैं कि टीम न्यूजीलैंड में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जीत की राह पर लौटे। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में इंग्लैंड से तेज हवा चलती है। मैं यह नहीं कहूंगी कि परिस्थितियां एक जैसी होगीलेकिन कमोबेश वहां के विकेट कहीं बेहतर हैं। पिछली बार जब हम वहां खेले थे, तो यह एक अच्छी एक दिवसीय श्रृंखला थी। हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है, जब हम श्रृंखला में उतरते हैं तो हम हमेशा जीत की ओर देखते हैं।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान