130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान पर भारी पड़ा 50 लाख आबादी वाला छोटा सा देश, हो रही चारो तरफ खूब वाहवाही

New Zealand

इस बार केन विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। लेकिन कैसे 50 लाख आबादी वाले न्यूजीलैंड ने 130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान को हरा दिया ? यह सवाल काफी अहम है।

न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीत लिया है। इस जीत से न्यूजीलैंड ने दो साल पहले वनडे वर्ल्ड कप में मिली निराशा को भी पीछे छोड़ दिया। उस वक्त फाइनल मुकाबला टाई होने पर कम बाउंड्री लगाने की वजह से वह इंग्लैंड से खिताब गंवा बैठी थी। हालांकि इस बार केन विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। लेकिन कैसे 50 लाख आबादी वाले न्यूजीलैंड ने 130 करोड़ आबादी वाले हिन्दुस्तान को हरा दिया ? यह सवाल काफी अहम है। 

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप का भारत से बाहर होना तय, 14 नवंबर को UAE में हो सकता है फाइनल 

एक हिन्दी समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टेस्ट की नंबर-1 रैंकिंग के लिए मुकाबला कड़ा रहा। ऐसे में हम आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच के भूगोलिक अंतरों के बारे में बताते हैं। 20 से 39 साल की उम्र वाले व्यक्तियों की बात करें तो न्यूजीलैंड और भारत के बीच में 1:353 का अनुपात है। जबकि भारत जीडीपी के मामले में न्यूजीलैंड जैसे 14 देशों की अर्थव्यवस्था को अपने भीतर अकेले ही समा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक छोटे से देश न्यूजीलैंड का आर्थिक और सामाजिक स्तर भारत से बेहतर है और यहां पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्चा काफी ज्यादा है। स्वास्थ्य पर न्यूजीलैंड अपनी जीडीपी का 9.2 फीसदी जबकि भारत 3.5 फीसदी ही खर्चा करता है। शिशु मृत्यु दर के मामले में भी भारत की स्थिति बदहाल है। यहां पर न्यूजीलैंड के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा बच्चों की मौत होती है। इसके अलावा औसत भारतीय से 12 साल ज्यादा न्यूजीलैंड के बच्चे जीते हैं।

हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स रिपोर्ट

हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड का स्तर भारत से बेहतर है। एक भारतीय की तुलना में न्यूजीलैंड का एक व्यक्ति 20 गुना ज्यादा कमाई करता है। हम्यून डिवेलपमेंट इंडेक्स की रिपोर्ट सामाजिक और आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। इसमें भारत की रैंकिंग 131 है, जबकि न्यूजीलैंड 14वें स्थान पर है। 

इसे भी पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी ट्रॉफी के साथ अपने देश पहुंची 

भारत बनाम न्यूजीलैंड

खेलों में जब हम भारत बनाम न्यूजीलैंड की बात करते हैं तो हमें इन आंकड़ों पर एक बार गौर कर लेना चाहिए। न्यूजीलैंड ने पहले 2019 के वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में जाने से रोका था और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पटकनी देकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसी के साथ एक बार फिर से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा होने लगा है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि विराट कोहली को कप्तानी अब किसी और को सौंप देनी चाहिए।

खैर ये तो रही क्रिकेट की बात लेकिन ओलिंपिक खेलों की बात करें तो न्यूजीलैंड भारत से काफी आगे है। रियो ओलंपिक में न्यूजीलैंड ने 4 स्वर्ण, 9 सिल्वर, 5 कांस्य समेत 18 मेडल जीते थे। जबकि भारत ने 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक ही जीता था। हालांकि भारत हॉकी और फुटबॉल में न्यूजीलैंड से आगे हैं। जबकि रम्बी और बास्केटबॉल में पीछे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़