WPL 2025: मुंबई इंडियंस को दिल्ली ने दी करारी शिकस्त, 9 विकेट से जीता मैच, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

By Prabhasakshi News Desk | Mar 01, 2025

डब्लूपीएल 2025 के मैच के एकतरफा मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली की टीम ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में मुंबई की टीम पहले खेलते हुए केवल 123 रन बना पाई थी। इस छोटे लक्ष्य को दिल्ली ने 33 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीत लिया है। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 43 रनों की तूफानी पारी खेली।

मैच शुरु होने के कुछ समय बाद ही दिल्ली के लिए जीत की नींव गेंदबाजों ने ही रख दी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासन ने 4 ओवर में केवल 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा मीनू मानि ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को बैकफुट पर भेजा। शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

WPL में दो बार की फाइनलिस्ट टीम दिल्ली कैपिटल्स अब डब्लूपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में चार जीत के बाद टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली के अब 8 अंक हो गए हैं, दूसरी ओर मुंबई 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है। मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली लगातार तीसरा फाइनल खेलने की तरफ अग्रसर हो चली है।

प्रमुख खबरें

Kasaragod Court ने SDPI कार्यकर्ता जैनुल आबिद मर्डर केस में सभी 21 आरोपियों को किया बरी

उत्तराखंड की मंत्री Rekha Arya ने पति के आरोपों को नकारा, कहा किसी भी जांच के लिए तैयार

Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा