दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के चार साथियों को छत्रसाल स्टेडियम में हुए कथित संपत्ति विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें 23 वर्षीय एक पहलवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने वाले मंजीत (29) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि ये लोग काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इन्हें मंगलवार की रात को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत की वास्तविक छवि अब दुनिया तक पहुंचाएगी मोदी सरकार, जल्द लॉन्च होगा DD international!

पूछताछ में सभी चारों आरोपियों ने सिलेसिलेवार ढंग से घटना के बारे में बताया और अपराध में शामिल अन्य लोगों की जानकारियां दी। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर ही अपने वाहन और हथियार छोड़ दिए थे। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उसके साथी अजय को रविवार को गिरफ्तार किया था। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है जो मामले की तफ्तीश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य