खेल मंत्राल ने भारतीय कुश्ती महासंघ से हटाया बैन, अब WFI का पूरा नियंत्रण संजय सिंह के हाथ में

By Kusum | Mar 11, 2025

 मंगलवार को खेल मंत्रालय ने भारतीय  कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन 16 महीने बाद वापस ले लिया। जिससे घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए राष्ट्रीय टीमों के  चयन का रास्ता साफ हो गया। मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण 24 दिसबंर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दियाथा। 

पत्र में लिखा कि, स्पॉट सत्यापन समिति के निष्कर्षों, डब्ल्यूएफआई द्वारा किए गए अनुपालन उपायों और भारतीय खेलों और एथलीट्स के व्यापक हित में युवा मामले और खेल मंत्रालय 24 दिसंबर 2023 के समसंख्यक आदेश द्वारा जारी भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन को रद्द करता है और निम्नलिखित निर्देशों के साथ कुश्ती के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में इसकी मान्यता तत्काल प्रभाव से बहाल करता है। 

पत्र में लिखा गया है कि, WFI को निलंबन अवधि के दौरान किए गए संशोधनों को वापस लेना होगा और नामित पदाधिकारियों के बीच शक्ति का संतुलन रखना होगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया में नियंत्रण और संतुलन प्रदान करना होगा। ये प्रक्रिया 4 हफ्ते में पूरी होनी चाहिए।

For more Sports News headlines in Hindi, Please click here.

प्रमुख खबरें

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि

Turkey School Shooting में 11 घायल और 2 की हालत गंभीर, Bullying दावों की होगी जांच

IOA President PT Usha का बयान, Asian Games में खिलाड़ियों की रहने की दिक्कतें दूर हुईं