कोरोना संक्रमण से उबरे विकेटकीपर बल्लेबाज साहा, इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और अगले महीने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध रहेंगे। साहा दिल्ली के एक होटल में पंद्रह दिन पृथकवास में रहने के बाद कोलकाता पहुंच गए। उन्हें फिट रहने की शर्त पर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में रखा गया है। 36 वर्ष के साहा इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। साहा के करीबी सूत्र ने बताया ,‘‘ रिधिमान कल घर लौट आये।वह दो सप्ताह दिल्ली के एक होटल में पृथकवास पर थे।’’

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां