डब्ल्यूटीओ ने जी20 देशों से महामारी संबंधी व्यापार प्रतिबंधों को खत्म करने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली| विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बृहस्पतिवार को जी20 देशों से महामारी संबंधी व्यापार प्रतिबंधों को खत्म करने और कोविड-19 के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया पर जोर देने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: जी-20 की बैठक में महामारी से निपटने में ठोस परिणाम निकलने की उम्मीद : श्रृंगला

विश्व व्यापार संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘इस सप्ताह के अंत में रोम में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले, महानिदेशक नोगोजी ओकोन्जो-इवेला ने जी20 अर्थव्यवस्थाओं से महामारी से संबंधित व्यापार प्रतिबंध खत्म करने और 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में महामारी के लिए एक मजबूत प्रतिक्रिया पर जोर देने का आह्वान किया।’’

डब्ल्यूटीओ का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 30 नवंबर से तीन दिसंबर 2021 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर