कोरोना वायरस का नया चिंताजनक स्वरूप सामने आने के बीच WTO ने प्रमुख बैठक टाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2021

जिनेवा। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने मंगलवार को होने वाले सरकारी मंत्रियों के अपने सम्मेलन को टाल दिया है। कोरोना वायरस के नये चिंताजनक स्वरूप के सामने आने के बाद स्विट्जरलैंड द्वारा नये यात्रा प्रतिबंध लागू किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जिनेवा में संगठन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ मुख्यालय में होने वाले एमसी12 सम्मेलन में मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी पर एक लंबे समय से प्रतीक्षित समझौता और कोविड-19 टीकों से जुड़े पेटेंट और अन्य बौद्धिक संपदा संरक्षण नियमों में छूट देने के प्रयास जैसे प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होनी थी।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले- हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन हमें किसी ने छेड़ दिया तो उसे छोडेंगे नहीं

मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी संबंधी समझौते को दुनिया भर के समुद्रों में ज्यादा मछलियां पकड़ने से रोकने के एक प्रमुख तरीके के रूप में देखा जा रहा है, अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर शुक्रवार को बताया कि डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य राष्ट्रों के राजदूत नये स्विस यात्रा प्रतिबंधों के बाद चार दिवसीय सम्मेलन को टालने पर सहमत हो गए हैं क्योंकि इन प्रतिबंधों के कारण सभी प्रतिभागी भौतिक रूप से सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाते और ऑनलाइन बैठक को अच्छा विकल्प नहीं माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हो गयी है, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान

स्विस स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दक्षिणी अफ्रीका से सभी सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल जैसे अन्य स्थानों से आने वाले सभी लोगों को आगमन पर कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी और 10 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाए गए चिंताजनक नए स्वरूप को अत्यधिक संक्रामक स्वरूप के तौर पर वर्गीकृत किया है और इसे ओमिक्रोन स्वरूप नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JMM की एंट्री के बीच Gaurav Gogoi की हेमंत सोरेन से मुलाकात, क्या नया समीकरण बनेगा?

महा-मुकाबला! पवन कल्याण vs रणवीर सिंह! Dhurandhar: The Revenge से टक्कर पर बोले हरीश शंकर- अगर SRK की फिल्म होती तो...

Lok Sabha में लौटे स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को कड़ा संदेश, किसी को विशेषाधिकार नहीं, नियमों से चलेगा सदन

LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया