शी ने बाइडन को बीआरआई में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2023

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी पसंदीदा वैश्विक पहल बीआरआई में शामिल होनेके लिए आमंत्रित किया है। चिनफिंग ने साथ ही वाशिंगटन समर्थित बहुपक्षीय सहयोग की दिशा में की गयी पहलों में शामिल होने के लिए अपनी तत्परता भी व्यक्त की।

चिनफिंग द्वारा 2015 में शुरू की गई बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) के तहत चीन अब तक एक हजार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश कर चुका है। चीन की इस योजना की अमेरिका और भारत समेत कई देशों ने आलोचना की है।

श्रीलंका और पाकिस्तान सहित कई देश चीन की इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थी रहे हैं और ये सभी देश बढ़ते कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ के कई देश बीआरआई का हिस्सा नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन