चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को दी खुली चेतावनी, कहा- ताइवान के मुद्दे से रहें बिल्कुल दूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

वाशिंगटन। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फोन पर बातचीत के दौरान अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को ताइवान को लेकर उसके मामले में हस्तक्षेप करने के खिलाफ चेतावनी दी। ताइवान स्वशासित द्वीप है जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है। शी और बाइडन के बीच बृहस्पतिवार को फोन पर तीन घंटे हुई बातचीत की जानकारी देते हुए चीन सरकार ने बताया कि शी ने देश की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को विभाजित किए जाने के खिलाफ भी सचेत किया। व्यवसायियों एवं अर्थशास्त्रियों का कहना है कि चीनी औद्योगिक नीतियों और प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंधों द्वारा लाए एक बदलाव नवाचार को धीमा करके और लागत में वृद्धि करके वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि शी और बाइडन व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की संभावना तलाश रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शिया-सुन्नी के बीच सत्ता का बंटवारा और सद्दाम के देश का हो गया श्रीलंका जैसा हाल, संसद भवन में घुसे प्रदर्शकारी

शी का यह कड़ा बयान संकेत देता है कि चीनी नेताओं का संभवत: यह मानना है कि वाशिंगटन को ताइवान को लेकर पहले दी गई चीन की चेतावनियों की गंभीरता समझ नहीं आई है। इससे पहले, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बुधवार को पेलोसी की प्रस्तावित ताइवान यात्रा को लेकर चेतावनी दोहराई। पेलोसी अगर ताइवान की यात्रा करती हैं तो 1997 के बाद किसी शीर्ष अमेरिकी निर्वाचित प्रतिनिधि की इस द्वीपीय देश की पहली यात्रा होगी। चीन के सरकारी बयान के अनुसार, शी ने आर्थिक मंदी के जोखिम को कम करने, समिष्टि अर्थशास्त्र की नीतियों में समन्वय करने एवं कोविड-19 से निपटने जैसे क्षेत्रों में सहयोग किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने रणनीतिक कारणों से अमेरिकी और चीनी अर्थव्यवस्थाओं को अलग के खिलाफ भी सचेत किया।

प्रमुख खबरें

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बड़ी बैठक : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और दिल्ली रैली की बनेगी रणनीति