सरकार ने चीनी कम्पनी श्याओमी को दिया बड़ा झटका, ब्राउजर पर लगाया प्रतिबंध

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2020

नयी दिल्ली। भारत सरकार ने चीन के खिलाफ किलेबंदी की पूरी योजनाएं बना ली है और इसी कड़ी में उन्होंने चीन को एक और झटका दिया है। बता दें कि सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कम्पनी श्याओमी (Xiaomi) द्वारा बनाए गए ब्राउजर 'Action Mi Browser Pro- Video Download, Free Fast & Secure' पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले सरकार ने 59 चीनी ऐपों पर प्रतिबंध लगाया था। जिनमें टिकटॉक समेत कई अहम ऐप शामिल थे।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा Action Mi Browser Pro- Video Download, Free Fast & Secure पर कार्रवाई करने से डिवाइस के प्रदर्शन पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कम्पनी ने दावा किया कि इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है और यूजर्स अपनी सुविधानुसार कोई भी ब्राउजर डाउनलोड कर सकते हैं। 

श्याओमी के प्रवक्ता ने कहा कि हम विकास को समझने की दिशा में काम कर रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार उचित कदम उठाएंगे। श्याओमी चीनी मोबाइल निर्माता कम्पनी है। इसकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि इसे एप्पल ऑफ चाइना भी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: चीन से निर्भरता कम करने के लिए भारत की रणनीति तैयार 

पहले भी बैन हो चुके हैं ऐप

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच में भारत ने पहले डिजिटल स्ट्राइक करते हुए चीन के 59 ऐपों को प्रतिबंधित कर दिया था। इनमें टिकटॉक, शेयर इट, यूसी ब्राउजर जैसे कई पॉपुलर ऐप शामिल थे। फिर सरकार ने 27 जुलाई को 47 अन्य चीनी ऐपों पर भी प्रतिबंध लगाया था। दरअसल, सरकार ने दूसरी बार जिन 47 ऐपों पर प्रतिबंध लगाया था वो प्रतिबंधित 59 चीनी ऐपों की क्लोनिंग थे। जिनमें टिक टॉक लाइट, हेलो लाइट इत्यादि शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर