स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारत में रोकी Mi A3 की बिक्री, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

नयी दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने ग्राहकों द्वारा एंड्रॉयड अपडेट के बाद तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर भारत में एमआई ए3 की बिक्री को रोक दिया है। सोशल मीडिया मंचों पर ज्यादातर प्रयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि एंड्रॉयड 11 के नए अपडेट को ‘इंस्टाल’ करने के बाद उनका फोन बंद हो गया। शाओमी इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘हालिया एंड्रायड 11 अपडेट के बाद कुछ एमआई ए3 उपकरणों के साथ आए मुद्दे की हमें जानकारी है। ऐसे में अभी हमने इसे रोक दिया है।’’ कंपनी ने भारत में यह उपकरण 21 अगस्त को पेश किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर