त्रिपुरा में 40 करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ की गोलियां जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

त्रिपुरा में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में 40 करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ की गोलियां जब्त की गईं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को आगे की जांच के लिए राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को सौंप दिया गया है।

एक अन्य घटना में, पुलिस ने खोवाई जिले के मुगियाकामी में नियमित जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक ऑटो-रिक्शा की तलाशी ली। तेलियामुरा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पन्ना लाल सेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तलाशी के दौरान ऑटो-रिक्शा से याबा की एक लाख गोलियां जब्त की गयीं। इन प्रतिबंधित वस्तुओं की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और याबा की गोलियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।