दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’ इस मानसून में पहली बार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब छह बजे 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।’’ बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।

प्रमुख खबरें

AAP छोड़ने के बाद Raghav Chadha की Punjab वापसी, BJP में मिलेगी अहम जिम्मेदारी?

Tamil Nadu Gas Leak: अमोनिया रिसाव से 9 महिला मजदूरों की मौत, Factory पर उठे गंभीर सवाल

परमाणु विवाद से होर्मुज स्ट्रेट तक...US-Iran MoU के हर एक क्लॉज का MRI स्कैन

WFH Side Effect: गोद में Laptop रखकर काम करना खतरनाक, Experts ने बताए गंभीर Side Effects