दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, NCR में रुक-रुक कर बारिश का अलर्ट

By अंकित सिंह | Aug 16, 2025

दिल्ली में यमुना का जलस्तर शुक्रवार को एक मीटर से ज़्यादा बढ़ गया, जो इस मौसम के उच्चतम स्तर को छू गया और इस साल तीसरी बार चेतावनी स्तर को पार कर गया। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह करीब 9 बजे 205.22 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के स्तर 205.33 मीटर से कुछ ही नीचे है। हथिनीकुंड बैराज से भी नियमित अंतराल पर भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुँच जाता है, तो निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाएगा।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता 112 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में थी। एक्यूआई पैमाना 101 और 200 के बीच के स्तर को 'मध्यम' श्रेणी में रखता है, जबकि 51 और 100 के बीच के स्तर को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। 112 का एक्यूआई, हालांकि संतोषजनक से थोड़ा ऊपर है, स्वीकार्य सीमा के भीतर रहता है।

इसे भी पढ़ें: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हल्की बारिश

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस बीच, मुंबई में भी शुक्रवार देर रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अंधेरी, कुर्ला और चेंबूर जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को भी मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन