यमुना का जलस्तर बढ़ा, पुराने यमुना पुल पर यातायात बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2018

नयी दिल्ली। यमुना नदी के खतरे के निशान के पार कर जाने के एक दिन बाद वर्षा के कारण उसके जलस्तर में लगातार वृद्धि होते रहने के कारण आज शाम यहां पुराने यमुना पुल पर यातायात रोक दिया गया। दिल्ली सरकार ने नदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष और चौबीसों घंटे काम करने वाले आपात संचालन केंद्र स्थापित किये हैं।यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर पुराने पुल पर यातायात बंद करने का आदेश जारी किया गया।

 

अधिकारियों के अनुसार यमुना आज शाम 205.5 मीटर पर बह रही थी और खतरे का निशान 204.83 मीटर है।आम बोलचाल में इसे लोहा का पुल कहा जाता है और यह सड़क सह रेल पुल है। दिल्ली-हावड़ा लाइन का यह पुल 150 साल से भी अधिक समय पहले बना था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा है, यमुना तल में निचले इलाकों में पानी भर गया। ऐसे में जान-माल का नुकसान हो सकता है।’’ 

 

आदेश में कहा गया है, ‘‘ऐसे में पुल पर यातायात तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया जाता है।’’ इससे पहले, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहर के निचले इलाके से लोगों को हटाने के काम का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा