वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पीएन अरोड़ा की अपील, अवश्य करें मतदान, हमारा और देश का भविष्य होगा तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी माहौल में सभी लगातार जनता से वोट डालकर सही उम्मीदवार चुनने की अपील कर भी रहे हैं। उसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी (गाजियाबाद) के प्रबंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा ने भी जनता से अपना अमूल्य वोट डालने की अपील की है। अपनी अपील में उन्होंने कहा कि आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि आप सभी मतदान अवश्य करें क्योंकि इसी मतदान से हमारा और देश दोनों का भविष्य तय होता है।

हमारी कोशिश होनी चाहिए कि पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। इससे शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने व करवाने में यह सभ्य समाज सफल रहेगा। राजतंत्र में कहावत था कि 'यथा राजा तथा प्रजा' यानी कि जैसा राजा होगा, वैसी प्रजा होगी लेकिन लोकतंत्र में 'यथा प्रजा तथा राजा' वाली कहावत चरितार्थ होती है यानी कि जैसी प्रजा होगी, वैसा ही राजा वो चुनेगी। आजादी के बाद से ही हमारे सभी चुनावी चयनों ने इस देश को एक नई दिशा दी और इसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाया।

इसी प्रकार हमें विवेकसम्मत तरीके से आगामी 10 फरवरी को मतदान करना है, ताकि 21वीं सदी के भारत में सबका विकास सुनिश्चित हो सके। आज हमें रोटी, कपड़ा और मकान; शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के अलावा तकनीकी विकास, आर्थिक स्वतंत्रता और यातायात के तेज संसाधनों की जरूरत है। ऐसा तभी संभव है जब हम लोग उस सोच वाले जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अब हमें जातिवाद, साम्प्रदायिकता, क्षेत्रवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर एक समर्थ और सशक्त भारत के लिए मतदान करना होगा, जिससे देश-प्रदेश को एक नई ताकत मिलेगी और हमारे नेतृत्व में भी एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव