Rinku के पांच छक्कों के बाद यश की मां ने छोड़ दिया था खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2023

रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद जहां उनके घर में उत्सव का माहौल बन गया वही उत्तर प्रदेश के उनके साथी यश दयाल के घर में मातम पसर गया और आलम यह था कि उनकी मां ने खाना छोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंदों पर राज्य के उनके साथी रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाए जिससे इलाहाबाद स्थित उनके घर में उनकी मां राधा दयाल बेसुध हो गई और उन्होंने खाना पीना बंद कर दिया। यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने पीटीआई से कहा,‘‘ कल का दिन हमारे लिए किसी दुस्वप्न की तरह था।’’

यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ शुचि ने इसके बाद अपनी मां की देखभाल की। चंद्रपाल ने कहा,‘‘ खेलों में ऐसा समय आता है। यहां तक कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं। ऐसे में मजबूत बने रहना महत्वपूर्ण होता है।’’ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मौके पर यश का साथ दिया। उनके पिता ने कहा,‘‘ टीम के सभी साथियों ने उसे अपने पास बिठाकर सांत्वना दी। बाद में नाच गाना भी हुआ और उन्होंने उसके साथ अच्छे पल बिताए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Netanyahu का स्वागत किया, Iran को फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी

Saudi Arab ने यमन पर की बमबारी; यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को निशाना बनाया

यूक्रेन के दावे पर ट्रंप का कड़ा ऐतराज! पुतिन के घर पर हमले की बात कहकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, सबूत जुटाएंगे

इक्कीस प्रीमियर में Rekha का दिल छू लेने वाला पल! Agastya Nanda के पोस्टर को स्पेशल किस कर जताई मोहब्बत