Jharkhand चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा का बड़ा दांव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाएंगे नई पार्टी

By अंकित सिंह | Aug 27, 2024

झारखंड में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इन सब के बीच पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी बड़ी चुनावी दांव खलने की तैयारी कर दी है। यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। यशवंत सिन्हा की अगुवाई में गठित होने वाली पार्टी का नाम भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ही होगा। यह कदम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा को टिकट नहीं देने के भाजपा के फैसले के मद्देनजर उठाया गया है। इसके बजाय, पार्टी ने विधायक मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग़ सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना, जिससे जयंत सिन्हा के समर्थकों में असंतोष फैल गया।

इसे भी पढ़ें: Bharat bandh : भारत बंद आज, राजस्थान, बिहार, झारखंड में दिख रहा असर

रविवार की बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हैं। वह (सुरेंद्र) भाजपा के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा के (सांसद) प्रतिनिधि रह चुके हैं। बैठक में जयंत और उनके पिता यशवंत सिन्हा, दोनों के समर्थकों ने हिस्सा लिया। वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 1998, 1999 और 2009 में हजारीबाग लोकसभा सीट जीती थी। साल 2004 के चुनाव में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार भुवनेश्वर मेहता से हार गए थे। 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw