यशवंत सिन्हा ने शुरू की गांधी यात्रा, बोले- फिर से महात्मा की हत्या नहीं होने दूंगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 09, 2020

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मुंबई से 'गांधी यात्रा' शुरू की। गांधी यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होकर दिल्ली के राजघाट तक जाएगी, जो करीब 3,000 किमी की है। इस यात्रा को शुरू करते समय यशवंत सिन्हा के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सहित कई बड़े नाम शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा 2020 निकालेगा यशवंत सिन्हा का राष्ट्र मंच

इस यात्रा को शरद पवार ने हरी झंडी दिखाई। जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हम गांधी की हत्या नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि गांधी यात्रा के माध्यम से यशवंत सिन्हा समेत पूरा विपक्ष किसानों के मुद्दे, देश की चरमराती अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को उठाने वाली है।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम