CAA के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा 2020 निकालेगा यशवंत सिन्हा का राष्ट्र मंच

yashwant-sinha-s-nation-forum-to-take-out-india-joint-yatra-2020-against-caa
[email protected] । Jan 4 2020 3:38PM

यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि भारत सरकार द्वारा की गई ज्यादती और असंवैधानिक कदमों के खिलाफ विरोध करें। उन्होंने कहा कि यात्रा छह राज्यों..महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी और 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

मुम्बई। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को घोषणा की कि उनका राजनीतिक कार्य समूह ‘राष्ट्र मंच’ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) वापस लेने की मांग करते हुए मुम्बई से दिल्ली तक ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेगा। भाजपा के पूर्व नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 दिवसीय यात्रा नौ जनवरी को शुरू होगी और 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी। संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता एवं कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता भी मौजूद थे।

यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि भारत सरकार द्वारा की गई ज्यादती और असंवैधानिक कदमों के खिलाफ विरोध करें।’’ उन्होंने कहा कि यात्रा छह राज्यों..महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी और 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, पेशेवर व्यक्ति, संगठन और बुद्धिजीवी आदि इस यात्रा में शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़