Yasin Malik की पत्नी को विशेष सलाहकार बनाना पाकिस्तान का आंतरिक मामला, उमर अब्दुल्ला बोले- क्या हम अपने यहां मंत्रियों को...

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2023

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक की पत्नी की पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधान मंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्ति पड़ोसी देश का आंतरिक मामला है। मलिक से विवाहित पाकिस्तानी नागरिक मिशाल हुसैन मलिक को मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण पर प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Terrorist Activities | अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियां

लद्दाख पर राहुल गांधी का बयान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के राहुल गांधी के बयान पर विपक्षी कांग्रेस और सरकार के बीच वाकयुद्ध में शामिल होने से भी इनकार कर दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि इसका जवाब राहुल गांधी देंगे। मेरा इससे क्या लेना-देना, ये सवाल उनसे पूछो। जाहिर है, वहां (लद्दाख में) उनके सहयोगियों ने उन्हें इस मुद्दे के बारे में बताया होगा। पीएम या राहुल गांधी ने जो कहा, उस पर मैं क्या कह सकता हूं? मैं वहां लद्दाख में नहीं हूं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक