Pak vs Eng: स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स के दम पर इंग्लैंड की हुई मैच में वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

मैनचेस्टर। पहली पारी में 107 रन से पिछड़ने के बाद तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने दूसरी पारी में पाकिस्तान के आठ विकेट 137 रन पर निकालकर पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड को मैच में लौटाया। पाकिस्तान के पहली पारी के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रन पर आउट हो गई जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 107 रन की बढत मिल गई। पाकिस्तान के लिये लेग स्पिनरों यासिर शाह ने चार और शादाब खान ने दो विकेट लिये लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान की दूसरी पारी इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने चरमरा गई। उसने आठ विकेट 137 रन पर गंवा दिये और अब उसके पास कुल 244 रन की बढत है जबकि दो दिन का खेल बाकी है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पुछल्ले बल्लेबाज यासिर शाह 12 रन बनाकर और मोहम्मद अब्बास खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। पहली पारी में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ शतकीय स्कोर बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शान मसूद दूसरे ही ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपकवाया। क्रिस वोक्स ने कप्तान अजहर अली (18) और बाबर आजम (पांच) को पवेलियन भेजा। वहीं आबिद अली को डोम बेस ने आउट किया जिनका कैच वोक्स ने लपका।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद को आगे आए अभिनव बिंद्रा, फंड जुटाने के लिए virtual run में लेंगे भाग

पांचवें विकेंट की साझेदारी में दोनों ने 65 रन जोड़े। नसीम ने इस साझेदारी को तोड़कर पोप को गली में कैच आउट कराया। वोक्स को आते ही कई बाउंसर का सामना करना पड़ा लेकिन वह विचलित नहीं हुए। उन्होंने शाहीन को दो चौके भी जड़े। बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका रहा। जोस बटलर को दूसरे सत्र में यासिर ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने डोम बेस को स्लिप में असद शफीक के हाथों लपकवाया।वहीं वोक्स उनका चौथा शिकार बने जो 19 रन बनाकर बोल्ड हुए। इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 170 रन था लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने आखिर में दो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 49 रन जोड़े।वह 29 रन बनाकर नाबाद रहे और शाहीन को लगातार तीन चौके तथा यासिर को छक्का लगाया। दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिये हालांकि कोई बचा ही नहीं। शादाब ने जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध