भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर PM की चुप्पी पर येचुरी ने उठाये सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवालिया निशान लगाया और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के मुद्दे पर कर्नाटक में रंगमंच पर नाटक के मंचन में हिस्सा ले रही एक स्कूली बच्ची द्वारा कुछ शब्द बोलने पर उसकी मां और शिक्षक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की आलोचना की।

 

येचुरी ने मंगलवार को यह मुद्दा उठाते हुये कहा कि सीएए के मुद्दे पर रंगमंच पर नाटक में नौ साल की एक बच्ची ने कुछ शब्द बोले जिसके बाद उसकी मां और शिक्षक को कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, यह निंदनीय है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्कूल में एक नाटक के मंचन में नौ साल की एक बच्ची द्वारा एक वाक्य बोलने पर उसकी मां और शिक्षिका को देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया जबकि मंत्रियों द्वारा लोगों को गोली मारने और एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को आतंकवादी बताए जाने पर प्रधानमंत्री मौन हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM की चुप्पी के कारण धरना स्थलों पर बार बार हो रही गोलीबारी: सीताराम येचुरी

येचुरी ने कहा, ‘‘यह है भाजपा का वैश्विक नजरिया और इसके लिये उनकी जवाबदेही तय की जायेगी। सत्ता में रहते हुये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना भाजपा की एकमात्र उपलब्धि है।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची की मां नजबुन्निसा, और रंगमंच का आयोजन करने वाले शाहीन स्कूल की प्रधान अध्यापिका फरीदा बेगम को गिरफ्तार कर लिया। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।