मंगलवार को होगा कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और 13 से 14 लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार कल सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच किया जाएगा। मैंने इस संबंध में पहले ही राज्यपाल को पत्र लिखा है। मैंने मुख्य सचिव से सब इंतजाम करने को कहा है।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की एक बैठक भी होगी। गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित किया था।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा