कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा,आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं।

इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल,प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली।  शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं।कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर