रिश्वत लेते पकड़े गए भाजपा विधायक के बेटे पर बोले येदियुरप्पा, भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके बाद की गयी छापेमारी में विधायक के पुत्र के घर से छह करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई थी। इसको लेकर कर्नाटक की राजनीति पूरी तरह से गर्म है। कांग्रेस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की मांग कर रही है। इन सब के बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा बयान दिया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता से सवाल किया गया था। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए। हम कुछ दिनों पहले हुई भ्रष्टाचार-संबंधी घटना का समर्थन नहीं करते हैं। हम इसे कवर नहीं कर रहे हैं। हमने कार्रवाई शुरू की है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले अरविंद केजरीवाल, ‘डबल इंजन’ सरकार में दोगुना हुआ भ्रष्टाचार, हमें ‘नये इंजन’ की सरकार चाहिए

वहीं, कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदल विरूपक्षप्पा ने रिश्वत के मामले में अग्रिम जमानत के लिये सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रदेश की चन्नागिरी सीट से विधायक विरुपक्षप्पा के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के नटराजन की अगुवाई वाली पीठ से याचिका पर त्वरित सुनवाई का आग्रह किया। अदालत ने कहा कि मामले के सूचीबद्ध होने के बाद मंगलवार को पीठ इसकी सुनवाई करेगी। लेाकायुक्त ने कथित रूप से ठेके के बदले नकद घोटाले के सिलसिले में विधायक के पुत्र वी प्रशांत मदल के पास से पिछले सप्ताह आठ करोड़ रुपये से अधिक नकदी की बरामदगी की थी।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar 2 OTT Release: Jio Hotstar ने Raw & Undekha वर्जन के क्रेज के बीच OTT रिलीज का दिया संकेत

Kylian Mbappé के चौथे स्ट्राइकर वाले बयान पर कोच हैरान, बोले- मैंने ऐसा कभी नहीं कहा

NEET परीक्षा में क्या क्या होने जा रहा बदलाव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विस्तार से बताया

China में एंट्री के लिए बदला गया मार्को रूबियो का नाम? जानें पूरा मामला