कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 78 साल के हुए, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री एवं अन्य ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2021

बेंगुलरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा शनिवार को 78 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने मोदी ने ट्विटर के जरिये येदियुरप्पा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘येदियुरप्पा जी सबसे अधिक अनुभवी नेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपना जीवन किसानों के कल्याण एवं गरीबों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। हम उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।’’ शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उनकी कर्नाटक के गरीबों एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता सराहनीय है।’’ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साथी विधायकों एवं सहयोगियों ने भी येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने घर पर विशेष पूजा की।

प्रमुख खबरें

JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?

भारतीय महिला Football टीम ने रचा इतिहास, छठी बार बनीं SAFF Champions

SS Rajamouli की Varanasi पर सबसे बड़ा खुलासा, Mahesh Babu बनेंगे राम, होगी 30 मिनट की महालड़ाई

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो