येदियुरप्पा ने मैसुरु में ‘सावरकर रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

मैसुरु, 24 अगस्त। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को यहां ‘सावरकर रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया पर भी निशाना साधा जो सावरकर के आलोचक हैं। मैसुरु सिद्धरमैया का गृह जिला है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हम सावरकर रथ यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच सावरकर के बारे में, उनकी विचारधारा, देश तथा सिद्धांतों के लिए उनके बलिदान के बारे में जागरुकता लाना चाहते हैं। लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए यह ‘सावरकर रथ यात्रा’ निकाली जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति को धर्म, राष्ट्र की समझ नहीं है, वह गैरजिम्मेदाराना तरीके से बोल रहा है और भूल रहा है कि वह विपक्ष का नेता और पूर्व मुख्यमंत्री है। यह उनके पद के लिहाज से शोभा नहीं देता। अगर वह इसी तरह बोलते रहे तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी और वह वक्त बहुत दूर नहीं है।’’ सावरकर फाउंडेशन द्वारा आयोजित रथ यात्रा को येदियुरप्पा ने यहां मैसुरु पैलेस के पास श्री कोटे अंजनेय स्वामी मंदिर के परिसर से रवाना किया। आयोजकों ने कहा कि यात्रा 30 अगस्त तक मैसुरु, मांड्या और चामराजनगर जिलों से निकलेगी।

प्रमुख खबरें

अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP

CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?