येदियुरप्पा ने कर्नाटक में कोविड-19 पाबंदियों में और ढील दिये जाने के संकेत दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को संकेत दिया कि 21 जून के बाद राज्य में लॉकडाउन पाबंदियों में और ढील दी जाएगी। येदियुरप्पा ने राज्य में अनलॉक के अगले चरण के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आज और कल की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद, हम देखेंगे कि क्या किया जाना है और स्थिति में सुधार के साथ ही प्रतिबंधों में और ढील दी जायेगी और हम ऐसा करेंगे।’’ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य की कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी- जिसमें विशेषज्ञ शामिल हैं) की सलाह को ध्यान में रखते हुए और अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से सलाह लेने के बाद, मुख्यमंत्री इस सप्ताह के अंत से पहले इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल