असम में दो लड़कियों के बलात्कार और हत्या के संबंध में अब तक सात गिरफ्तार

Seven Seven

असम के कोकराझार जिले में कथित तौर पर दो लड़कियों के कथित बलात्कार और हत्या की घटना के संबंध में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोकराझार, 15 जून असम के कोकराझार जिले में कथित तौर पर दो लड़कियों के कथित बलात्कार और हत्या की घटना के संबंध में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राभा समुदाय की 14 और 16 वर्ष की दो लड़कियों के शव शनिवार को पेड़ से लटके पाए गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: जून में अबतक सिर्फ एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया: दिल्ली जेल विभाग

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। विशेष डीजीपी एल आर बिश्नोई द्वारा गठित विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, “दो अल्पसंख्यक जनजातीय लड़कियों के बलात्कार और हत्या का मामला सुलझ गया है… दोषियों की पहचान कर ली गई है इसलिए संतुष्टि महसूस कर रहा हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़