मुख्यमंत्री येदियुरप्पा गुरुवार को नए मंत्रियों को आवंटित करेंगे विभाग !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को संकेत दिए कि वह हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को 21 जनवरी को विभागों का आवंटन कर सकते हैं। इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल कर सकते हैं। राज्य के मंत्रिमंडल में 33 मंत्री हैं। एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इसकी (विभागों) घोषणा बृहस्पतिवार को करूंगा। मैं कल (बुधवार) सभी से विचार-विमर्श करूंगा और फिर बृहस्पतिवार को घोषणा करूंगा। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल