येदियुरप्पा ने की PM से मुलाकात, नेतृत्व परिवर्तन संबंधी सवालों पर दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

नयी दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मेकेदातु बांध परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री से जब इस बारे में सवाल दागा तो येद्दियुरप्पा ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने हंसते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता। आप ही बताओ।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से राज्य के कुछ विकास कार्यो को जल्द क्रियान्वित करने का आग्रह किया। वह इस पर सहमत हो गए हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या मेकेदातु बांध परियोजना पर भी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई, येद्देयुरप्पा ने कहा, ‘‘सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरू लौटने से पहले वह शनिवार को सारी जानकारी विस्तृत रूप से साझा करेंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता येदियुरप्पा ने दिल्ली पहुंचने पर कर्नाटक भवन में पत्रकारों को बताया कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। प्रदेश में मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में यदि उनकी शीर्ष नेताओं से कोई चर्चा होगी तो वह जरूर बताएंगे। येदियुरप्पा के साथ दिल्ली दौरे पर राज्य सरकार का कोई अन्य मंत्री नहीं आया है। अलबत्ता उनके पुत्र बी वाई राघवन जरूर आए हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि मेकेदातु परियोजना किसी भी तरह से तमिलनाडु को प्रभावित नहीं करेगी और यह परियोजना निश्चित रूप से अस्तित्व में आएगी। 

प्रमुख खबरें

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।