By Prabhasakshi News Desk | Sep 30, 2024
दुबई । यमन के हुती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने देश के ऊपर अमेरिका निर्मित एक और ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने वीडियो भी साझा किया जिसमें कथित तौर पर सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल ड्रोन को निशाना बनाती दिखती है। अमेरिकी सेना ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। दावा ऐसे समय किया गया है जब गाजा पट्टी में इज़राइल-हमास युद्ध को लगभग एक साल होने वाला है। हुती विद्रोही लाल सागर से यात्रा करने वाले जहाजों को निशाना बनाते रहे हैं और अमेरिका के नेतृत्व वाले हवाई हमलों ने यमन में हुती की स्थिति को प्रभावित किया है।