यमन के विद्रोहियों को हुदैदा से पीछे हटना चाहिए: यूएई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

दुबई। यमन में सऊदी अरब की अगुवाई वाली अरब गठबंधन सेना में शामिल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हूती विद्रोहियों को चेतावनी देते हुए उन्हें प्रमुख बंदरगाह शहर हुदैदा से पीछे हटने को कहा है। गठबंधन समर्थित सरकारी बल आगे बढ़ रहे हैं। यूएई के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अनवर गर्गश ने दुबई में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि विद्रोहियों के बिना शर्त पीछे हटने तक हुदैदा बंदरगाह पर अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अरब गठबंधन सेना ने हुती मिलिशिया के वापस लौटने के लिए हुदैदा- सना मार्ग को खुला रखा है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana