'अनचाहे मेहमानों के साथ थे मनीष सिसोदिया', मुस्कुराते हुए CBI छापेमारी का किया जिक्र, बोले- इनके बीच रहना कोई पसंद नहीं करता

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार को 14 घंटे तक छापेमारी की और फिर जांच अधिकारियों ने मनीष सिसोदिया का मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त कर लिया। इसी बीच मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने छापेमारी के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: FIR में टॉप पर सिसोदिया, जब्त हुआ मोबाइल फोन और कंप्यूटर, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

FIR में मनीष सिसोदिया टॉप पर

गौरतलब है कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ-साथ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। जिसमें मनीष सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण, तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर, नौ व्यवसायी और दो कंपनियां शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात