बीते जमाने की 82 वर्षीय अभिनेत्री शकीला का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2017

मुंबई। ‘आर पार’ और ‘सीआईडी’ में यादगार अभिनय करने वाली अभिनेत्री शकीला का अपने आवास पर निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि शकीला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित थीं और बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

शकीला के भतीजे नासिर खान ने फेसबुक पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘बड़े दुख के साथ मुझे बताना पड़ रहा है कि मेरी आंटी (मां की बड़ी बहन) शकीला आंटी का निधन हो गया है। वह 50 और 60 के दशक की स्टार थीं। ‘बाबू जी धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना....’ कृपया अपनी दुआओं में उन्हें याद करिएगा। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे। आमीन।’’

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं