होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए दिल्ली में शुरू हुई योगा क्लासेस, केजरीवाल बोले- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी

By अंकित सिंह | Jan 11, 2022

दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इन सब के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों के लिए योग क्लासेस शुरू करने की घोषणा की है। इस बात की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस योग क्लास में 40000 लोग शामिल हो सकेंगे। एक योग क्लास में सिर्फ 15 रोगी ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से संक्रमित ज्यादातर लोग घर पर ही रह कर अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में योग उन्हें मदद कर सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन में COVID पॉजिटिव रोगियों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा विशेष योग / प्राणायाम कक्षाएं लाई जाएंगी। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हम उन्हें आज एक लिंक भेजेंगे और कल से अलग-अलग बैचों में कक्षाएं शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग होमसोलेशन में हैं हम उनके लिए योग और प्राणायाम की स्पेशल ऑनलाइन क्लास शुरू कर रहे हैं। वो घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम तैयार की गई है जिनको कोरोना से संबंधित आसन और प्राणायाम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक