मस्तिष्क की बढ़ती आयु को आसानी से रोक सकता है योग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

नयी दिल्ली। नियमित रूप से योग करने से मस्तिष्क की आयु को बढ़ने से रोका जा सकता है और यह जवां बने रहने में आपकी मदद कर सकता है। डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड अलायड साइंसेज (डीआईपीएएस) के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह दावा किया है कि योग से दिल से संबंधित कार्डियोमेटाबोलिक जोखिम के कारकों में परिवर्तन एवं पुरूषों में मस्तिष्क से उत्पन्न होने वाले न्यूरोट्रॉफिक कारकों द्वारा उत्पन्न उम्र संबंधी विकार को रोकने में सहायता मिल सकती है। डीआईपीएएस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला है।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार 20 से 30 की उम्र तक मस्तिष्क का विकास हो जाता है। इसके बाद मस्तिष्क का विकास थम जाता है और 40 की उम्र के बाद इसमें कमियां आने लगती हैं। रामेश्वर पाल, सोमनाथ सिंह, अभिरूप चटर्जी एवं मंटू साहा द्वारा किये अध्ययन के तहत 124 स्वस्थ एवं शारीरिक रूप से सक्रिय 20 एवं 50 की उम्र के पुरूषों का चयन कर उन्हें 20-29, 30-39 एवं 40-50 के तीन उम्र समूहों में बांटा गया था। प्रतिभागियों को तीन महीने के लिये हर रोज एक घंटा योगाभ्यास करना था। अध्ययन के नतीजों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि मस्तिष्क की आयु पर योग का सकारात्मक असर पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Marriage के बाद भी Situationship वाला प्यार, Jackky Bhagnani ने खोला अपनी शादी का एक गहरा राज

महाराष्ट्र की लाड़ली बस के नए चेहरे बने Riteish और Genelia Deshmukh, MSRTC ने 5 साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर

वैश्विक मंच पर SS Rajamouli का नया जादू! फिल्म Varanasi का मैक्सिको कॉमिक कॉन में होगा भव्य प्रदर्शन

IRS अफसर की बेटी का Delhi Murder: आरोपी Rahul Meena रिमांड पर, क्या सिर्फ लॉकर थी असली वजह?