योग दुनिया को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला रास्ता दिखा रहा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

रोहतक। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि योग दुनिया को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला रास्ता दिखा रहा है। शाह ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य लोगों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

 

कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट किया,  योग भारत के प्राचीन इतिहास और विविधता का प्रतीक है। यह विश्व को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला मार्ग दिखा रहा है।  गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते दुनियाभर के लोग न सिर्फ योग दिवस मनाते हैं बल्कि उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बना लिया है। शाह ने एक सभा को भी संबोधित किया और लोगों को उनके जीवन में योग का महत्व बताया।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान