Yogi Adityanath ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिये विशेष व्यवस्था बनाने को कहा

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाद की किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिये एक विशेष व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक विशेष व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए, जो वितरण प्रक्रिया पर नजर रखे और नियमित रूप से रिपोर्ट पेश करे।

उन्होंने कहा कि वितरण केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जाए। इसके साथ ही किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी जाए। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजी क्षेत्र से मिल रही खाद को सहकारी समितियों और अन्य सरकारी माध्यमों से किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी कंपनियों से मिलने वाली खाद को उचित मूल्य पर किसानों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि खेती में कोई बाधा न आए।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार