योगी आदित्यनाथ का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण क्यों दे रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश वापस लाने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को यह बताएं कि राज्य का गुनहगार आखिर किस कारण से पंजाब में संरक्षण पा रहा है? मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना बुधवार को विधानसभा में योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के लिए अब कोई जगह नहीं है। जो माफिया पहले की सरकार में बैठ कर गौरव की अनुभूति करते थे, वही अब उप्र में अपने अस्तित्‍व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त बंगाल बनाएंगे

उन्होंने कहा कि 2016 की अपेक्षा आज यूपी में डकैती के मामलों में 67.68 प्रतिशत, लूट में 66.39 प्रतिशत, हत्या में 25.88 प्रतिशत, बलवा में 30.25 प्रतिशत और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में 41.51 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्नाव में जो घटना हुई, उसका पर्दाफाश हो चुका है। फिर भी कुछ लोग इसमें राजनीति करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के पूरे मामले को देखा है कि 85 फीसदी ट्वीट उत्तर प्रदेश के बाहर से थे और दुनिया के उन देशों के भी थे, जो भारत के हितैषी नहीं हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से ट्वीट आए। योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश की न्यायपालिका के प्रति विश्वास की जीत है। राम मंदिर निर्माण में पूरे देश से लोग सहर्ष सहयोग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर