योगी आदित्यनाथ ने की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत की और संकेत दिया कि इसके वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने आईआईटी-कानपुर से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘अगले चार से छह सप्ताह के अंदर मेट्रो ‘ट्रायल रन’ की पूरी कार्रवाई संपन्न होने की उम्मीद है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से हम मेट्रो की सेवा कानपुर वासियों को उपलब्ध करा सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कानपुर वासियों को मैं इसके लिए अग्रिम बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें: तालिबान का तय समाधान, दिल्ली के पास है मास्टरप्लान, जानें डोभाल की अगुवाई वाले आठ देशों के NSA की मीटिंग में किसने क्या कहा

उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो का वाणिज्यिक संचालन 15 से 20 दिसंबर के बीच शुरू कर दिया जाएगा। कानपुर मेट्रो के एक अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में मेट्रो आईआईटी कानपुर और मोती झील के बीच नौ किलोमीटर के दायरे में दौड़ेगी। दूसरे चरण में मेट्रो मोतीझील से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चलाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी