बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है.... कार्यसमिति की बैठक में Yogi Adityanath ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

By एकता | Jul 14, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक की। लखनऊ में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों नेता पार्ट कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते नजर आए। सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखकर बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: चार वर्षों में एक भी परीक्षा नहीं करा पाई NRA, Mallikarjun Kharge ने BJP-RSS पर लगाया युवाओं के भविष्य को तबाह करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कन्नौज के मेडिकल कॉलेज की चर्चा हुई। कन्नौज के मोडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर था। समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने नाम बदल दिया। इन्होंने धर्म के आधार पर SC-ST को मिलने वाले आरक्षण पर सेंध लगाने का भी काम किया था। 2016 में SC जाति की स्कॉलरशिप को समाजवाजदी पार्टी की सरकार ने रोकने का काम किया था।'

प्रमुख खबरें

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

डेनमार्क ओपन में PV Sindhu की An Se Young से भिड़ंत, Lakshya Sen भी उतरेंगे

Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

Shardiya Navratri: अपनी राशि अनुसार करें देवी की उपासना और मंत्र जप, मिलेगी मां की कृपा