Yogi Adityanath का दावा: पहले Kanwar Yatra बंद थी, अब भक्तों पर हो रही पुष्प वर्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

सिद्धार्थनगर (उप्र), नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार पर कांवड़ यात्रा में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और अब उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तब वह कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर तय किया गया कि कांवड़ यात्रा नहीं रुकेगी और शिव भक्तों को पूरी सुरक्षा मिलेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है। मेरठ से हरिद्वार के बीच बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि इसके लिए बड़े सुविधा केंद्र को मंजूरी दी गई है। कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटन और आध्यात्मिक विकास को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां विपश्यना केंद्र के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम चौकीदारों, रसोइयों और कोटेदारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को विकास और राष्ट्र निर्माण के अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza